लाइफस्टाइल

G-20: विदेशी मेहमानों की थाली में परोसे जाएंगे भारतीय पकवान

G-20: इस साल दुनिया की सबसे ताकतवर 20 अर्थव्यवस्थाओं का जमावड़ा भारत में लगने वाला है। दरअसल, इस साल भारत की अध्यक्षता में जी-20 समिट का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इसके लिए 9 और 10 सितंबर की तारीख का निश्चय किया गया है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक कई तमाम हस्तियां शामिल होने भारत आ रहीं हैं।

ऐसे में यहां इन सभी विदेशी मेहमानों के सामने भारत की विविधता और संस्कृति को पेश किया जाएगा। इस बार जी-20 समिट में सड़कों से लेकर खाने की प्लेट तक में भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई देगी। इस बार G-20 समिट के लिए मीडिया डेलीगेशन में तकरीबन साढ़े तीन हजार लोग होंगे। सभी के लिए प्रगति मैदान में ही खाने का इंतजाम किया गया है।

मिलेट्स थाली है सबसे खास
साल 2023 को भारत की ही पहल पर मिलेट्स ईयर के तौर पर पूरी दुनिया सेलीब्रेट कर रही है। इसी के चलते इस बार जी20 समिट के मेन्युकार्ड में भी पीएम नरेंद्र मोदी के इस ‘श्रीअन्न’ की छाप दिखने जा रही है। समिट में आने वाले सभी मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। सभी के लिए खास तरह की मिलेट्स थाली तैयार की गई है।

तैयार किए जाएंगे मोटे अनाज के बने पकवान
रिपोर्ट्स की मानें तो खाने के मैन्यू में 100 से भी ज्यादा पकवान शामिल होंगे। जिसमें कई पकवान तो बाजरा, रागी, ज्वार और तिल आदि मोटे अनाज से बने होंगे। इस मैन्यू में स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक सबकुछ मिलेट्स यानी मोटे अनाज से ही तैयार किया जा रहा है।

खाने में दिखेगी राज्यों की झलक
पकवानों की बात करें तो ये खबर सामने आ रही है कि बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ले, दक्षिण भारत का मसाला डोसा, जलेबी जैसी कई खास डिशेज और मिठाइयों खास तौर पर परोसा जाएगा। इन पकवानों में भारत के अलग-अलग राज्य की खासियत दिखाई देती है।

मेहमानों को चखाया जाएगा स्ट्रीट फूड का स्वाद
इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने विदेशी मेहमानों को देसी स्ट्रीट फूड का स्वाद भी जरूर चखाएंगे। स्ट्रीट फूड की लिस्ट में गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसे, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट शामिल रहेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777