ऑटोफ्लैश न्यूज

Ford Mustang Mach-E – टेस्ला की प्रतिद्वंद्वी कार ने लंबी दूरी में बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नए रिकॉर्ड के दावे के मुताबिक, बैटरी से चलने वाली क्रॉसओवर एसयूवी ने 840-मील (1351 किलोमीटर) की रोड ट्रिप के दौरान 6.54 मील (10.52 किलोमीटर) प्रति किलोवाट-घंटे की ड्राइविंग रेंज हासिल की है।
किसने बनाया रिकॉर्ड

इस परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक एसयूवी को बीबीसी परिवहन संवाददाता पॉल क्लिफ्टन और फर्गल मैकग्राथ और केविन ब्रूकर चला रहे थे। इन्होंने इंटरनल कंब्शन इंजन से चलने वाले वाहनों पर इसी तरह के रिकॉर्ड पहले भी बनाए हैं। यह सफर 3 जुलाई को शुरू हुई और यात्रा के दौरान 31 मील प्रति घंटे (49.88 किमी प्रति घंटे) की औसत रफ्तार रखी गई।

कार को जॉन ओ ‘ग्रोट्स से लैंड्स एंड तक चलाया गया था। जिसमें ब्रिटेन की पूरी लंबाई को कवर किया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी यात्रा में सिर्फ दो स्टॉपिंग पॉइंट शामिल थे। यानी इस के दौरान सिर्फ दो बार गाड़ी को चार्जिंग के लिए रोका गया। जिसमें कुल 45 मिनट का समय लगा। टीम पहला पड़ाव में लंकाशायर के विगन में एक बीपी पल्स स्टेशन पर रूकी, जबकि दूसरी बार कुल्मप्टन, डेवोन में रूकी।
इस रिकॉर्ड को कायम करने वाली टीम ने कहा,यह रिकॉर्ड यह दिखाने के लिए है। कि इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल अब सभी लोग कर सकते हैं। न सिर्फ काम पर जाने के लिए छोटी शहरी यात्राओं या दुकानों के लिए या एक दूसरी कार के रूप में, बल्कि लंबी क्रॉस-कंट्री यात्राओं पर वास्तविक दुनिया के इस्तेमाल के लिए भी ये उपयोगी हैं। हमने साबित कर दिया है कि, इस कार के साथ, टिपिंग पॉइंट पर पहुंच जा सकता है। फोर्ड मस्टैंग मैक-ई की रेंज और दक्षता अप्रत्याशित यात्रातों से निपटने के लिए इसे रोजमर्रा की कार बनाती है। हमने पूरे दिन की टेस्टिंग की जिसमें कुल 250 मील का सफर किया। और फिर भी हमारी वापसी के दौरान इसमें 45 फीसदी बैटरी चार्ज बचा हुआ था।

Ford Mustang Mach-E कार की अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ ईपीए-रेटेड एफिशिएंसी नहीं है। लेकिन यह तथ्य कि यह अभी भी एफिशिएंसी का एक रिकॉर्ड कायम करने में सफल रही है। अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777