कारोबार

शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 89.73 पर, FII निकासी और शेयर बाजार की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.73 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 89.67 पर खुली।

हालांकि बाद में फिसलकर 89.73 प्रति डॉलर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.68 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.08 पर रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777