साइबर संवाद

75 जिलों से बच्चों संग पहुंचीं महिला स्वास्थ्यकर्मी, समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और ANM(Auxiliary Nurse Midwife) का धरना  लखनऊ में जारी है  एको गार्डन में  75 जिलों से आई महिलाए अपने छोटे बच्चों के साथ 4 दिनों से  प्रदर्शन कर रही है , प्रदर्शनकारी महिलाये समान वेतन ,सुरक्षा और नियमितीकरण समेत अन्य मांगों के लिए आन्दोलनरत  है । महिलाओ का कहना है  कि जब काम एक समान है, मेहनत एक समान है, तो वेतन में इतना फर्क आखिर क्यों है? महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि इसके पहले भी अपने स्तर से उन्होंने अपनी मांगों को उठाया था, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी इन बातों पर गौर नहीं किया। इसके चलते उन्हें अपनी मांगों को पूरा करने के लिए यह धरना करना पड़ रहा है। उन्होंने ने कहा की  हमे भीख नहीं, हक चाहिए ।
धरना प्रदर्शन के दौरान हमारी मेहनत का सम्मान दो के नारों के साथ स्वास्थ्य महिला कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

2 सालों से नहीं बढ़ा एक भी रुपया

इन महिला कर्मचारियों की यह मांग है कि उन्हें समान वेतन दिया जाए, जैसे बाकी परमानेंट ANM कर्मियों को दिया जा रहा है। 50,000 परमानेंट कर्मियों को मिल रहा है, जबकि इन्हें 10,000 जैसे महीने का वेतन मिल रहा है। उनका वेतन तो किसी दिहाड़ी मजदूर से भी कम है, जबकि उनका काम उनके बराबर या बाकी कर्मियों से ज्यादा ही है। 10 साल से ज्यादा वह सेवाएं दे रही हैं, लेकिन पिछले 2 सालों में उनका एक रुपया भी नहीं बढ़ा है, ऐसे में वह कैसे अपने और अपने परिवार की देखभाल करेंगी? कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके मानसिक शोषण पर भी रोक लगाई जाए। समान वेतन, समान अधिकार, स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षा और कोई भी भेदभाव कार्यस्थल पर न हो, इसके साथ ही ANM कर्मियों के शोषण की शिकायतों को सुना जाए। उनका यह कहना है कि अगर चुनाव से पहले उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो NOTA दबाएंगे।

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती:

21 सितंबर को प्रस्तावित और लगातार चल रहे  आंदोलन को देखते हुए लखनऊ प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चारबाग और विधानसभा मार्ग पर भारी पुलिस बल व बैरिकेडिंग की तैयारियां की गई हैं। बहरहाल, यदि सरकार जल्द ही  ANM कर्मियों की इन न्यायोचित मांगों पर कोई ठोस नीतिगत निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777