लाइफस्टाइल

Fashion Tips: Perfect Look पाने के लिए Body Shape के अनुसार चुनें Best Outfit

क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि स्टाइलिश दिखने का मतलब सिर्फ महंगे ब्रैंडेड कपड़े पहनना होता है। तो बता दें कि यह आपका बहुत बड़ा भ्रम है। क्योंकि स्टाइल में आपका बॉडी टाइप भी उतना ही मायने रखता है। अक्सर हम ट्रेंड के हिसाब से कपड़े खरीदते हैं। लेकिन जब उसको पहनकर देखते हैं, तो वह हमारी बॉडी पर उतना नहीं जच रहा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से बॉडी टाइप पर कौन सी ड्रेसेज अच्छी लगेंगी।

पेयर शेप

इसमें शरीर का निचला हिस्सा ऊपर वाले हिस्से से ज्यादा चौड़ा होता है। इस बॉडी टाइप में शरीर को छिपाने की नहीं बल्कि कपड़े पहनने में एक अच्छे बैलेंस की जरूरत होती है।

जानें कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट

इस बॉडी टाइप पर ए-लाइन कुर्ती और सूट खूब फबते हैं। इसके अलावा स्कावर नेक, बोटने, एम्ब्रॉइडरी नेक और ड्रेस की स्लीव्स पर डिटेलिंग वाले कपड़े परफेक्ट ऑप्शन हैं। अगर बॉटम वियर की बात की जाए, तो प्लाजो, स्ट्रेट पैंट और बॉटम्स को चुना जा सकता है।

 

ऑवरग्लास

ऑवरग्लास टाइप में शरीर के हिप्स और कंधों का अनुपात लगभग समान होता है। इसमें कमर एकदम पतली दिखती है। ऐसे में उन कपड़ों को चुनना चाहिए, जिसमें शरीर के कर्व्स को बैलेंस किया जा सके।

 

जानें कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट

रैप ड्रेसेस, हाई-वेस्ट जींस, फिट एंड फ्लेयर ड्रेसेस और ट्राउजर, फिटिंग ब्लाउज, पैनल्ड सूट, बॉडीकोन ड्रेसेस चुनने में ही समझदारी है।

 

रेक्टेंगल शेप

रेक्टेंगल शेप की खासियत यह है कि इसमें कमर, कंधे और हिप्स तीनों की चौड़ाई लगभग एक समान होती है। इस वजह से कमर उभरी नहीं लगती है। इसलिए उन कपड़ों को चुनना चाहिए, जिसमें कमर को शेप मिल सके।

 

जानें कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट

फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस, रैप ड्रेस, ए-लाइन और बेल्ट वाली शर्ट ड्रेस, लेयरिंग ड्रेस के साथ ही एथनिक में ए-लाइन कुर्ता, अनारकली सूट और बेल्ट के साथ लहंगा या साड़ी जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं।

 

एप्पल शेप

बता दें कि इसमें कपड़े ज्यादा ढीले-ढाले नहीं होने चाहिए। अक्सर महिलाएं ओवरसाइज कपड़े खरीदती हैं, जिससे कि वह अपने बेली फैट को छिपा सकें। लेकिन यह कपड़े शरीर को ज्यादा बड़ा दिखाने का काम करते हैं। इस बॉडी टाइप में छाती और पेट का हिस्सा थोड़ा हैवी होता है, लेकिन कमर का साइज साफ नहीं पता चलता है।

 

जानें कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट

लाइट स्ट्रक्चर की वी नेक, रैप ड्रेसेस, ए-लाइन कुर्ती, स्ट्रेट कट कुर्ती और एम्पायर वेस्ट के साथ शिफॉन, सिल्क और जॉर्जेट जैसे हल्के कपड़े पहनना चाहिए।

 

इनवर्टेड ट्रायंगल

इस शेप से आपको यह साफ पता चल रहा है, जिसमें शरीर का निचला हिस्सा पतला और ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है। इस बॉडी टाइप में चेस्ट और कंधे थोड़े चौड़े और कमर व हिप्स पतले दिखते हैं।

 

जानें कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट

कपड़ों में फ्लेयर्ड ड्रेस, पीपलम ड्रेस, ए-लाइन ड्रेसेस, वाइड-लेग या पलाजो पैंट, वी-नेक या स्कूप नेकलाइन को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777