कारोबार

शेयर बाजारों में आज गिरावट तेज, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में आज तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 500 अंक टूट गया। Sensex 505.19 अंक यानी 0.77 फीसदी बढ़कर 65,280.45 अंक पर बंद, निफ्टी 165.50 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 19,331.80 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ।

आज के कारोबार में ज्‍यादातर प्रमुख सेक्‍टर में मुनाफावसूली हावी रही। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरबल के अलावा सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, इंफ्रा, इंडेक्स और एफएमसीजी सेक्‍टर में देखने को मिली है। वहीं एनर्जी, बैंकिग, IT शेयर दबाव में रहें। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 2 लाख करोड़ डूब गए।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर TATAMOTORS के शेयर 3.68 फीसदी के उछाल के साथ, TITAN में 1.21 फीसदी, M&M में 0.79 फीसदी, SBILIFE में 2.17 फीसदी की CIPLA में 0.17 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर ADANIPORTS में 2.78 फीसदी, POWERGRID में 2.74 फीसदी, APOLLOHOSP में 2.49 फीसदी, INDUSINDBK में 2.34 फीसदी और NTPC में 2.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया में बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.22 पैसे मजबूत होकर 82.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777