लालू प्रसाद की दोनों बेटी रागिनी व चंदा से नई दिल्ली में पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े कई निदेशकों से भी पूछताछ हो चुकी है। लालू प्रसाद के दोनों पुत्र व दोनों पुत्रियां Fair Gro Holding Pvt.Ltd. में वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2017 तक निदेशक रही हैं।
20 साल से ज्यादा पुरानी Fair Gro Holding Pvt.Ltd. की मिल्कियत वाला यह मकान बेली रोड केन्द्रीय विद्यालय (शेखपुरा मोड़) गेट के सामने है। इस मकान पर इनकमटैक्स ने गुरुवार की सुबह नोटिस चिपका दी है।
अति महत्वपूर्ण क्षेत्र में यह मकान 5.22 कठ्ठे में बना है। इसकी कीमत 3 करोड़ 67 लाख रुपए बताई गई है। यह अचल संपत्ति Fair Gro Holding Pvt.Ltd. ने वर्ष 2002 में टाटा ग्रुप की एक कंपनी से 65 लाख रुपए में खरीदी थी।
Back to top button