उत्तर प्रदेश

यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 10 जिलों में रेड अलर्ट, आज भी झुलसाएगी लू

लखनऊः उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की आग में जल रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को तपती धूप और लू ने खूब परेशान किया। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बांदा में पारा 47.6 डिग्री तक चढ़ गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। तेज पुरवाई के कारण हीट इंडेक्स बढ़ने से गर्मी और भी असहनीय हो गई।

आज का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 अन्य जिलों में भी अत्यधिक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट है। कई जगहों पर रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने वाला है।

रेड अलर्ट वाले जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और आसपास के क्षेत्र।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नॉर्थ यूपी से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसके कारण तेज गर्म हवाएं चल रही हैं। अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।

राहत की खबर

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में यह केरल पहुंच सकता है। यदि मानसून तय समय से पहले पहुंचता है, तो पूरे देश में गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

IMD ने जारी की एडवाइजरी

– दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें  
– खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें  
– बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777