उत्तर प्रदेश

उ0प्र0 के 6वें शहर आगरा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हुई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (ताज ईस्ट गेट स्टेशन से मनःकामेश्वर स्टेशन तक) यात्री सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आगरा में ताज महल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री जी ने कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना उद्घाटन पट्ट का अनावरण तथा इनॉगरल मेट्रो ट्रेन का फ्लैग ऑफ किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने हरी झण्डी दिखाकर आगरा मेट्रो रेल को रवाना किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रथम यात्री के रूप में विभिन्न स्कूलों के बच्चां तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मेट्रो की यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने आगरावासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को मेट्रो के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि आगरा प्रदेश के प्राचीन शहरां में से एक है। यह ब्रज भूमि का नगर है। आगरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम की गाथा से जुड़ा शहर है। इस शहर ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। यह शहर आधुनिक सुविधाओं का केन्द्र बने इसके लिए मेट्रो आवश्यक थी। प्रधानमंत्री जी ने आगरा को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाया। आज आगरा का यह स्वप्न पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसम्बर, 2021 में आगरा मेट्रो के कार्यों का शुभारम्भ हुआ था। मात्र 02 वर्ष में ही 06 किलोमीटर के प्रायरिटी सेक्शन का पहला कार्य पूरा होकर आज मेट्रो प्रारम्भ हो गई है। इसमें 03 अण्डरग्राउण्ड तथा 03 एलिवेटेड स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो के प्रारम्भ होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके सबसे अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777