खेल-खिलाड़ी

FIFA World Cup का यूरोप करेगा बहिष्कार, Gianni Infantino की योजना का हुआ विरोध

जेनेवा, 31 जुलाई (एपी) फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की विश्व कप समेत प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिताओं में निजी निवेशकों को हिस्सेदारी देने की विवादित योजना के खिलाफ यूरोपीय देशों ने बड़ा कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को फीफा विश्व कप और उसकी सभी प्रतियोगिताओं के बहिष्कार करने पर सहमति जता दी है। उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ (कॉनकाकाफ) ने भी इस प्रस्ताव को खारिज कर इन्फेंटिनो पर दबाव और बढ़ा दिया। यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूईएफए) ने अपने 55 सदस्य देशों की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक के बाद कहा, ‘‘यूईएफए और उसके सदस्य संघ फीफा की किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे।’’ फीफा का अगला निर्धारित टूर्नामेंट पांच सितंबर से पोलैंड में आयोजित होने वाला अंडर-20 महिला विश्व कप है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777