फ्लैश न्यूजमनोरंजन

46 वर्ष के हुए इमरान हाशमी, फिल्म ‘फुटपाथ’ से की थी करियर की शुरुआत

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी आज 46 वर्ष के हो गये। 24 मार्च, 1979 को जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं। इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी अभिनेता थे। फिल्म ‘बहारों की मंजिल’ में उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया था। वहीं, इमरान की मां माहेरा हाशमी एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थीं। इमरान की दादी पूर्णिमा चालीस के दशक की एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक वर्ष 2002 में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ से की। बतौर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘फुटपाथ’ से की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777