मनोरंजन

ED की पश्चिम बंगाल इकाई ने संदेशखाली हमले के बारे में मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पश्चिम बंगाल इकाई ने पिछले सप्ताह राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में छापेमारी के दौरान उसकी टीम पर हुए हमले के बारे में अपने मुख्यालय को एक रिपोर्ट भेजी है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख के सैकड़ों समर्थकों द्वारा शुक्रवार को किए गए हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे और उनके कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

यह हमला तब हुआ जब ईडी की टीम राज्य की राशन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में छापेमारी के लिए शेख के संदेशखाली स्थित घर पहुंची थी। एजेंसी के एक अधिकारी ने भाषा को बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ईडी मुख्यालय द्वारा हमले की एनआईए जांच की मांग की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “हमले पर दो पन्नों की रिपोर्ट रविवार को भेजी गई। हमने घटना का विवरण दिया है और इसके साथ ही हमले के वीडियो भी भेजे हैं। मीडिया रिपोर्ट भी भेजी गई हैं।

अधिकारी ने कहा, रिपोर्ट में उस दिन बशीरहाट पुलिस की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है कि कैसे वे हमला शुरू होते ही बिना पहचान वाले दोपहिया वाहनों पर घटनास्थल से भाग गए।

” हमले के संबंध में ईडी पहले ही नज़ात थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी है। आरोपी टीएमसी नेता के परिवार और राज्य पुलिस ने भी केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। उसी रात, कथित राशन घोटाले में एक अन्य टीएमसी नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777