लाइफस्टाइल

फटे दूध को बेकार समझकर फेंके नहीं बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद

गर्मियों के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि दूध फट जाता है. बहुत से लोग फटे दूध से पनीर बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं फटे हुए दूध से आप स्वादिष्ट मिठाई भी बना सकते हैं. ये मिठाई झटपट बनकर तैयार हो जाएगी. फटे हुए दूध से आप झटपट सॉफ्ट और दानेदार कलाकंद बना सकते हैं।

घर पर मेहमान आ रहे हैं तो ये कलाकंद की मिठाई परोस सकते हैं. वकाई इससे न केवल आप फेटे हुए दूध का सही से इस्तेमाल कर सकेंगे बल्कि स्वादिष्ट मिठाई का मजा भी ले सकेंगे. आइए यहां जानें आप फटे हुए दूध से कलाकंद कैसे बना सकते हैं।

कलाकंद बनाने की विधि
डेढ़ किलो फटा हुआ दूध
200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
2 चम्मच मिल्क पाउडर
5 पिस्ता कटे हुए
5 से 7 केसर के धागे

कलाकंद बनाने का तरीका
स्टेप – 1
सबसे पहले छेना को अलग करें. इसके लिए दूध को उबाल लें. दूध जब उबालेगा तो दूध का पानी और छेना अलग-अलग हो जाएगा।

स्टेप – 2
लेकिन अगर उबालने के बाद भी छेना अलग नहीं हुआ तो आप इसमें नींबू या फिर सिरका मिला सकते हैं. सिरका पानी में मिक्स करके मिलाएं।

स्टेप – 3
अब छेना कपड़े में छानकर अलग करें. इसके लिए आप साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

स्टेप – 4
छेना निकल जाएं, इसके बाद इसे पानी से धो लें. इससे बासीपन दूर होगा. इसके बाद छेना अच्छे से निचोड़ लें. इससे छेना का सारा पानी निकल जाएगा।

स्टेप – 5
एक बड़े बाउल में छेना डालें. अब इसे हाथ या फिर ब्लेंडर में मैश कर लें।

स्टेप – 6
इसके बाद इस बाउल में 2 चम्मच दूध का पाउडर मिलाएं. इससे स्वाद बढ़ता है. अब इसमें 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क मिलाएं. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।

स्टेप – 7
अब गैस पर पैन रखें. इसमें ये मिश्रण डालें. इसे धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं. जरूरी नहीं कि आप इसमें चीनी मिलाएं. क्योंकि ये कंडेस्ड मिल्क के कारण पहले से ही मीठा हो गया है।

स्टेप – 8
इसे कुछ देर पकाएं. इतना पका लें कि ये हार्ड न हो. अब कलाकंद को एक घी लगी हुई प्लेट में निकाल लें. इसमें कलाकंद डालें. इसे अच्छे से सेट करें. कलाकंद को आधे घंटे के लिए ऐसे ही रखा रहने दें. इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप – 9
अब इस कलाकंद को पिस्ता और केसर से गार्निश करें. आप इसे मेहमानों को भी परोस सकते हैं. इसके अलावा आप इसे अन्य खास मौके पर भी बना सकते है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777