कारोबार

शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मंगलवार को उछाल आया और सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। एशियाई बाजार में सकारात्मक रुख इसकी मुख्य वजह रही।
इज़राइल-हमास संघर्ष पर चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और भारी गिरावट देखने के एक दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में काफी तेजी आई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.92 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 65,816.31 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 87.15 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 19,599.50 अंक पर रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजारा सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 0.73 प्रतिशत गिरकर 65,512.39 अंक पर.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 141.15 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,512.35 अंक पर सोमवार को बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 997.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777