कारोबार

घरेलू बाजारों ने दो दिन की गिरावट के बाद की वापसी

घरेलू बाजारों ने दो दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ आगाज किया। बीएसई सेंसेक्स 383.31 अंक चढ़कर 65,609.35 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 108.95 अंक बढ़कर 19,545.05 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे।

वहीं पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की,चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777