मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार: अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत दोसांझ नामित

फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की प्रशंसित बायोपिक फिल्म अमर सिंह चमकीला में अपने किरदार के लिए अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को बृहस्पतिवार को 2025 के अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया।

अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक और नामांकन भी मिला और इसने टीवी मूवी/मिनी-सीरीज श्रेणी में भी अपनी जगह बनाई है। ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने न्यूयॉर्क में इन नामांकनों की घोषणा की, जिसमें यह फिल्म एकमात्र भारतीय एंट्री के रूप में उभरी है।

विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी जिसमें दोसांझ ने पंजाबी गायक का शीर्ष किरदार निभाया था, जिनकी 1988 में उनकी गायिका-पत्नी अमरजोत (परणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत) के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में, दोसांझ का मुकाबला ‘लुडविग’ (ब्रिटेन) के लिए डेविड मिशेल, ‘यो, एडिक्टो’ (स्पेन) के लिए ओरियोल प्ला और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ (कोलंबिया) के लिए डिएगो वास्केज से होगा।

वहीं फिल्म टीवी मूवी/मिनी-सीरीज पुरस्कार के लिए ‘हेर्रहाउसेन: द बैंकर एंड द बॉम्ब’ (जर्मनी), ‘लॉस्ट बॉयज़ एंड फेयरीज’ (ब्रिटेन) और ‘वेंसर ओ मोरिर’ (चिली) के साथ मुकाबला करेगी। विजेताओं की घोषणा 53वें अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी, जो 24 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777