मनोरंजन
छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH
सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
पहले इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाने वाले दिलजीत ने अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज जो हुआ वह बहुत बुरा था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें। जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।



