उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बिना सर्जरी ब्रेन ट्यूमर का इलाज करने की तैयारी, डिजिटल पैथोलॉजी भी होगी शुरू

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस ट्रीटमेंट की तैयारी है। जिसमें ट्यूमर का इलाज बिना सर्जरी के होगा, डिजिटल पैथालॉजी की शुरूआत होगी। वहीं संस्थान के सभी विभागों का संचालन एआई आधारित करने पर विचार चल रहा है। यह जानकारी एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो.आरके.धीमन ने शुक्रवार को 6वें शोध दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।

निदेशक प्रो.आरके.धीमन ने बताया कि ट्यूमर का इलाज विशेषकर ब्रेन ट्यूमर का इलाज आने वाले समय में गामा नाइफ तकनीक के जरिये करने की तैयारी की जा रही है। इस तकनीक से मरीज के ट्यूमर का इलाज सर्जरी से नहीं होगा बल्कि रेडियोथेरेपी के जरिये ट्यूमर को खत्म किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय में पीजीआई के सभी विभागों का काम एआई आधारित करने की बात भी बताई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777