मनोरंजन

DID लिटिल मास्टर्स के मंच पर पर्ल टॉप पहने अप्सरा सी खूबसूरत दिखीं मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं। मौनी की तस्वीरों और वीडियोज का उनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी हैं। मौनी के फैंस तस्वीरें देखकर खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं।

हाल ही में मौनी रॉय रियल्टी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5 के सेट पर बतौर होस्ट नजर आईं। इस दौरान मौनी रॉय ने एक बार फिर अपने हुस्न का जादू फैंस पर चलाया। डीआईडी के मंच पार मौनी न पर्ल हॉल्टर नेक टॉप के साथ शिम्मरी गोल्डन स्कर्ट में नज़र आईं। मौनी ने स्मोकी मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। खुले बालों में मौनी ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज़ दिए। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

आपको बता दें कि मौनी की ये आउटफिट गैब्रिएला डेमेट्रियाडेज़ की क्लोदिंग लाइन डेम लव और कल्कि फैशन के कोलैबोरेशन द्वारा बनाई गई है। इस ऑउटफिट की कीमत 19,540 रुपए है। इस तरह की ऑउटफिट शायद ही पहले कभी किसी एक्ट्रेस ने पहनी होगी।

मौनी के फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फेल गई हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बना रहे हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर मौनी को 22.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777