फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

खराब मौसम के बाद भी धुआंधार प्रचार, बंगाल के हल्दिया में रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी

हल्दिया। पश्चिम बंगाल में अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण दो घंटे की देरी के बाद हल्दिया पहुंचे। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण हल्दिया स्थित हेलीपैड कीचड़ से भर गया, जिससे मोदी के आगमन में देरी हुई। मौसम विभाग ने शाम तक मौसम में सुधार होने की संभावना जताई है।

राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अनुसार, इस देरी का असर आसनसोल और सूरी में प्रधानमंत्री की अन्य दो रैलियों के कार्यक्रम पर भी पड़ने की संभावना है। हल्दिया, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है और यह पूर्वी मेदिनीपुर जिले में उन क्षेत्रों में शामिल है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे मजबूत स्थिति में है।

हल्दिया रैली का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि पार्टी इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है और शुभेंदु अधिकारी के प्रभाव को दर्शाना चाहती है। हल्दिया, तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ पार्टी की चुनौती के प्रमुख केंद्रों में से एक रहा है। यहां चुनावी रैली के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और बीरभूम के सूरी में चुनाव सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777