राज्य

लखनऊ में 116 शिक्षकों का सम्मान, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शैक्षिक संगोष्ठी का शुभारंभ

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निपुण भारत मिशन और वंदे मातरम पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने हरदोई की राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजू वर्मा सहित प्रदेश के 116 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों, निपुण भारत मिशन की प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र प्रदान किए।

शिक्षा और बाल कल्याण पर रखे विचार

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने शिक्षण संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य प्रमिला गुप्ता ने बच्चों से जुड़े मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संयोजक मनीष देव, अयोध्या ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षकों की नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधि विनीत शर्मा को सौंपा गया।

पुस्तक का विमोचन, सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम

समारोह में पंकज कुमार वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार भुर्जी, आनंद द्विवेदी (लखनऊ) और विजय सोनी (कानपुर) सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन में पंकज कुमार वर्मा, बिंबिसार बौद्ध, अजय कुमार पांडे, कुंवरपाल गौतम, ओमवीर सिंह, विकास त्रिपाठी, मयंक गुप्ता और सेविना दीक्षित सहित शिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777