मनोरंजन

डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1 29 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1, 29 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। वर्ष 1999 में प्रदर्शित डेविड धवन की की ब्लॉकबस्टर फिल्म बीवी नंबर वन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था।

इस फिल्म में प्यारी पूजा (करिश्मा कपूर) से लेकर तेजतर्रार रूपाली (सुष्मिता सेन) और मिलनसार प्रेम (सलमान खान) तक, हर किरदार दर्शकों का दिल जीत लिया था। सलमान के स्टाइलिश के चार्म और सुष्मिता की ट्रेंड सेटिंग आउटफिट ने 90 के दशक में फैशन को एक नई दिशा दी थी।

अनु मलिक द्वारा कंपोज़्ड फिल्म के म्यूजिक ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली थी । चुनरी चुनरी , इश्क सोना है, बीवी नंबर टाइटल ट्रैक आज भी लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर देते हैं। फिल्म बीवी नंबर 1 को 29 नवंबर को पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स द्वारा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया जा रहा है।

डेविड धवन ने कहा, दर्शक अभी भी फिल्म के हास्य और परिवारों को दी गई खुशी के बारे में बात करते हैं। कॉमेडी फिल्मों का सबसे अच्छा आनंद तब मिलता है जब उन्हें एक समूह में और बड़े पर्दे पर देखा जाता है। बीवी नंबर 1 को फिर से रिलीज करने से प्रशंसकों को उन यादों का जश्न मनाने और नए दर्शकों को पेश करने का मौका मिलेगा।

निर्माता वाशु भगनानी ने कहा, बीवी नंबर 1 हमारे लिए बहुत ही खास फिल्म है। फिल्म ने तमाम मुश्किलों के बावजूद दर्शकों को जोड़ा और लाखों लोगों का दिल जीता। इसे बड़े पर्दे पर वापस लाने से हमें हंसी और मस्ती को फिर से जीने का मौका मिल रहा है, खासकर इसकी शानदार स्टार कास्ट के साथ। इस फिल्म का जादू कलातीत है, और हम चाहते हैं कि हर सिनेप्रेमी हंसी के आनंद को एक बार फिर से याद करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777