मनोरंजन

Mannara पर मंडराया घर से बेघर होने का खतरा, बहन के समर्थन में उतरीं Priyanka Chopra

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। मन्नारा शो में एंट्री लेने वाली पहली प्रतियोगी थी। पहले दिन से वह अपने गेम को लेकर सुर्खियों में हैं। हालाँकि, फ़िलहाल अभिनेत्री पर घर से बेघर होने खतरा मंडराया हुआ है।

दरअसल, मन्नारा इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में शामिल हैं। नॉमिनेशन के खतरे के बीच मन्नारा को किसी खास का समर्थन मिला है। ये खास कोई और नहीं बल्कि उनकी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका ने बीते दिन मन्नारा को शुभकामनाएं भेजी हैं।

मन्नारा को प्रियंका ने भेजी शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में उन्होंने एक पुरानी तस्वीर लगाई थी, जिसमें छोटी मन्नारा उन्हें पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘शुभकामनाएं छोटी।’ मन्नारा की टीम ने अभिनेत्री की इस स्टोरी को अपने हैंडल पर करते किया और उनका आभार जताया। टीम ने लिखा, ‘ये बहुत मायने रखता है।’ बता दें, मन्नारा और प्रियंका बहनें हैं। मन्नारा की मम्मी प्रियंका के पिता की बहन हैं।

बिग बॉस के घर में परिवार की बात नहीं करना चाहती मन्नारा
हाल ही में एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा को रोते हुए देखा गया। अभिनेत्री ने दावा किया कि घर के अन्य सदस्य उनसे उनके परिवार के बारे में लगातार सवाल कर रहे हैं, जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। मन्नारा ने अंकिता से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने परिवार के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। वह बिग बॉस में अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777