मनोरंजन

कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका, जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली का केस खारिज

जावेद अख्तर संग कानूनी लड़ाई में कंगना रणौत को तगड़ा झटका लगा है। बीते दिन कोर्ट ने जावेद को समन जारी किया, और पांच अगस्त को उनसे पेश होने को कहा। हालांकि, समन जारी करने के साथ ही कोर्ट ने जावेद अख्तर को बड़ी राहत दे दी है। मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस की ओर से लेखक-गीतकार के ऊपर लगाए गए ‘जबरन वसूली’ समेत चार और आरोपों को खारिज कर दिया है।

कंगना रणौत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मार्च 2016 में अपने घर बुलाया था, और उनसे ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा था। यह ऋतिक रोशन के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के दौरान था, जिनके साथ कंगना ने उस वक्त रिश्ते में होने की बात कही थी। वहीं, मंगलवार को कोर्ट ने गीतकार के ऊपर से जबरन वसूली समेत चार और आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस मुद्दे में जबरन वसूली का कोई मामला नहीं बनता है।

अदालत में एक मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘किसी व्यक्ति से लिखित माफी मांगना मूल्यवान सुरक्षा की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आएगा, क्योंकि कोई भी कानूनी अधिकार सृजित, विस्तारित, हस्तांतरित, प्रतिबंधित, समाप्त या जारी नहीं किया जाता है।’ वहीं, कंगना की बात करें तो उन्होंने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक्ट्रेस और उनकी बहन को गलत मकसद के तहत वर्ष 2016 में अपने घर बुलाया था।

कंगना के मुताबिक, गीतकार ने उन्हें आपराधिक रूप से डराया-धमाकाया। साथ ही उन्हें जबरन अपने साथी कलाकार यानी ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा। कंगना के अनुसार, जावेद ने ऐसा किया ताकि वह ऋतिक के समर्थन में एक कागजी सबूत बना सकें।

इतना ही नहीं कंगना रणौत ने जावेद पर झूठे और बेबुनियाद बयान देकर उनकी छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। कंगना ने दावा किया है कि गीतकार ने जानबूझकर उनकी विनम्रता को अपमानित किया और उनकी प्राइवेसी में घुसने की हर मुमकिन कोशिश की। और तो और को-स्टार (ऋतिक रोशन) के साथ उनके निजी रिश्ते पर भी कमेंट किया।

कंगना रणौत ने एक दफा फिर वर्ष 2021 में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बातों को दोहराया। साथ ही इस वर्ष की शुरुआत में अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। वर्ष 2021 के इंटरव्यू को आधार बनाते हुए जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, एक्ट्रेस की बहन रंगोली चंदेल भी जावेद के खिलाफ कोर्ट में बयान दे चुकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777