कारोबारफ्लैश न्यूज

शिक्षक दिवस राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजी गईं प्रतापगढ़ की वंदना सिंह, मिली बधाइयां

विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के नए प्रयोग से आगे बढ़ाने वाली शिक्षिका वंदना सिंह को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया। बीएसए भूपेंद्र सिंह सहित शिक्षकों ने फोन से उन्हें बधाई दी। परिजनों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

पट्टी तहसील के लालधर पट्टी ईशनपुर की वंदना सिंह बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही की प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही में साल 2002 में सहायक शिक्षिका के तौर पर नियुक्त हुईं थी। उस समय स्कूल में महज 49 बच्चे पंजीकृत थे। उन्होंने अपनी मेहनत व पढ़ाई की नवीन प्रयोगों से बेहतर परीक्षा परिणाम दिया।

टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) के प्रयोग से पढ़ाई को रोचक बनाया। स्कूल में आज छात्र संख्या तीन गुना बढ़ गई। इस समय 159 बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। वंदना की लगन व मेहनत के चलते बीते साल हुई राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में नौ बच्चे चयनित हुए।

बेहतर शिक्षण शैली को लेकर तत्कालीन डीएम नितिन बसंल भी वंदना को सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने चैप्टर वाइज पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) बनाया है, जिसे बच्चे स्वयं शिक्षक की तरह पढ़ाते हैं। इनके पति आशुतोष सिंह भी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। विभागीय अधिकारियों,शिक्षक संगठन एवं शिक्षकों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777