कारोबारफ्लैश न्यूजभारत

कोडीन कफ सीरप मामले में सीएम योगी की दो दूर, समय आने दीजिए जरुर चलेगा बुलडोजर

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अतुल प्रधान के एक सवाल का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में कफ सिरप से एक भी मौत नहीं हुई है। जांच होने दीजिए समय आने पर बुलडोजर भी चलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप या नकली दवा से किसी भी व्यक्ति की मौत की कोई जानकारी शासन के संज्ञान में नहीं आई है और इस संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम का कोई आधार नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में पकड़े गए सबसे बड़े थोक विक्रेता को वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान लाइसेंस दिया गया था। वर्तमान सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है। योगी ने कहा कि एसटीएफ प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के भीतर कोडीन कफ सिरप का उत्पादन नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777