उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

सीएम योगी का विपक्ष को जवाब- कोडीन कफ सिरप से यूपी में नहीं हुई एक भी मौत

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कोडीन कफ सिरप या नकली दवाओं से प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है। नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के प्रश्न के उत्‍तर में कहा कि कोडीन से मौत का एक भी मामला उप्र सरकार के संज्ञान में नहीं आया है।

नेता सदन ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा शुरू में ही उठाये गये मुद्दे के जिक्र से अपनी बात शुरू करते हुए कहा ”इस मामले पर मुझे इसलिए खड़ा होना पड़ा क्योंकि नेता विरोधी दल ने सदन की कार्रवाई शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया है। मैं कारण जानता हूं और एक छोटी सी कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका।”

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777