राष्ट्रीय

श्रावण पर CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील : श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनआंदोलन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी पत्र में सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सहभागिता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास लोकमंगल, श्रम-सम्मान और सामूहिकता का पावन पर्व है तथा भगवान शिव की आराधना भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण और जीवन मूल्यों का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक लगभग 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं।

जल के पुनः उपयोग पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शोधन (ट्रीटमेंट) के बाद निकलने वाले जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संकट का समाधान भी संभव हो सकेगा।

धान रोपाई को बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई के समय दिखाई देने वाला सामूहिक श्रम सामाजिक समरसता, सहयोग और श्रम-सम्मान की जीवंत मिसाल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

सेवा और स्वच्छता का माह बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास को सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सहयोग का माह बनाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से यह अभियान विकसित, समृद्ध और सुरक्षित उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला बनेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777