CM योगी आज देंगे अयोध्या को देंगे 368 विकास परियोजनाओं की सौगात, मां कामख्या धाम में करेंगे दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या को विकास की बड़ी सौगात देंगे। नगर निगम की कुल 291 करोड़ रुपये लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 47 परियोजनाओं का लोकार्पण व 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्य समारोह अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के निकट स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित होगा।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 47 परियोजनाओं पर लगभग 25.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 264 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 198 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें माझा जमथरा क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कच्चे नालों का निर्माण, पार्किंग सुविधाओं का विकास, 74 बेड के वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण, 17.83 करोड़ रुपये की लागत वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा कुशमाहा सहित विभिन्न स्थानों पर तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या महानगर क्षेत्र की चुनिंदा एक हजार हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
मां कामाख्या धाम में 123 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण



