उत्तराखंड

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचे सीएम धामी बोले…दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर बुधवार को उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही, दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777