साइबर संवाद

CM योगी का सपा पर हमला, बोले : 2017 से पहले बीमारू था UP , सैफई में बुलाए जाते थे मुंबई से कलाकार

लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शाम को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार व स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद प्रदेश की स्थिति खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय यूपी को बीमारू राज्य के तौर पर देखा जाता था।

सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय “सैफई में मुंबई से कलाकार बुलाए जाते थे और सैफई महोत्सव कराने से फुर्सत कहां थी।” उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमइ) मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777