योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!
जापान की टेक्नोलॉजी जापान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐसा दांव लगाया है जो चीन को हिलाकर रख सकता है। दरअसल चीन अगर किसी देश से डरता है तो वह देश जापान है। रूस में तैनात चीन के एक राजदूत ने कहा है कि जापान के पास 5500 परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संधि की वजह से जापान ने अभी तक परमाणु हथियार नहीं बनाए हैं। लेकिन जापान के पास ऐसी टेक्नोलॉजी और वेपन ग्रेड प्लूटोनियम है जिसकी मदद से जापान चाहे तो सिर्फ 6 महीने में न्यूक्लियर वॉर हेड्स बना सकता है। इसीलिए चीन बार-बार भारत को चेतावनी देता है कि जापान से दूर रहो। लेकिन एक तरफ जापान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर आ गए तो दूसरी तरफ जापान के 200 से ज्यादा लोग सीएम योगी से मिलने पहुंच गए।
जापान सीएम योगी के साथ मिलकर बहुत बड़ी प्लानिंग कर रहा है। जापान सीएम योगी के साथ मिलकर भविष्य की तैयारी में लग गया है। सीएम योगी और जापान के ताकतवर नेता और बिजनेसमैन लगातार मिल रहे हैं। कुछ समय पहले सीएम योगी जापान गए थे और अब पहली बार जापान का 200 से भी ज्यादा लोगों वाला एक डेलीगेशन सीएम योगी से मिलने आया है। जापान के इस सबसे बड़े डेलीगेशन में बड़े-बड़े सीईओस और बिजनेसमैन शामिल हैं। आपको बता दें कि जापान ऐसा देश है जो किसी के साथ डील करने से पहले पूरा सर्वे करता है। पुष्टि करता है और उसी के बाद कोई कदम उठाता है। इसी कड़ी में अब जापान के बड़े-बड़े उद्योगपति, सीएम योगी और उत्तर प्रदेश पर दांव लगा रहे हैं। हाल ही में जापान ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया जिसके तहत जापान अब दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर सकता है। यह जापान की डिफेंस पॉलिसी में एक बहुत बड़ा बदलाव था क्योंकि जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही हथियार एक्सपोर्ट करने बंद कर दिए थे। लेकिन अब जापान अपने मिसाइल, फाइटर जेट्स और वॉरशिप्स जैसे हथियार मित्र देशों को एक्सपोर्ट करना चाहता है। इनमें भारत भी शामिल है। इसी कड़ी में जापान उत्तर प्रदेश में एक बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बना सकता है।



