उत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की गहन समीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन की ‘हर घर नल से जल’ योजना की गहन समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने योजना की प्रगति पर खुशी जाहिर की और उन्होंने कहा कि 80% का लक्ष्य जिस तरह से उत्तर प्रदेश ने बहुत तेज गति से प्राप्त किया है, इसी तरह से आगे शत प्रतिशत लक्ष्य को भी प्रदेश हासिल कर लेगा। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यूपी के गांवों में घर तक नल से जल पहुंचाने की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अन्य बड़े राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश की प्रगति इस दिशा में बहुत ही अच्छी है।

उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 2.12 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन दे दिये गए हैं, जबकि जल जीवन मिशन के तहत यह लक्ष्य 2.65 करोड़ का है। उन्होंने कहा कि 100% लक्ष्य प्राप्त करके प्रदेश के हर गांव को हर घर नल से जल योजना से संतृप्त किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि अगर ग्रामीणों को किसी भी तरह की तकलीफ हो रही है तो उसकी तत्काल निदान किया जाए, वह चाहें रोड कटिंग की हो या बेहतर सप्लाई न होने की। इसके साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिशा में भी जागरूक किया जाए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777