उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आगामी रामनवमी और चैत्र नवरात्रि पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 से 10 मार्च, 2024 तक अयोध्या में देश व दुनिया के 01 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला का दर्शन सुगमता के साथ शान्ति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में किया है।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्यावासियों ने दुनिया में आतिथ्य सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। देश-दुनिया के लोग अयोध्या आना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री आज जनपद अयोध्या में लगभग 1100 करोड़ रुपये लागत की 411 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के अपने भव्य, दिव्य एवं नव्य मन्दिर में विराजमान होने के उपरान्त उन्हें पहली बार इतने विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम में अयोध्या आने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित करा रही है।

अयोध्या में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट संचालित है। होटल, रेस्टोरेण्ट, टैक्सी सेवा का विस्तार हो रहा है। गाइडों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। फोरलेन व सिक्सलेन की सड़कें अयोध्या को जोड़ रही हैं। अब अयोध्या सुरक्षित माहौल व स्वच्छता के लिए जानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को दुनिया की सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित करने की परिकल्पना आज साकार हो रही है। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन प्रारम्भ किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777