उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 आम महोत्सव-2023 का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम महोत्सव के माध्यम से हमारे किसानों और बागवानों की मेहनत व प्रदेश की औद्यानिक फसलों की सम्भावनाओं को देखने, समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

आम महोत्सव प्रदेश के कृषि उत्पादों को देश व दुनिया के बाजार में स्थान दिला रहा है। यह अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने का एक मंच है। प्रदेश में आम की लगभग 01 हजार प्रजातियां का उत्पादन किया जाता है। इन आमों को जून से अगस्त माह तक प्रदेश सहित देशवासियों व दुनिया के अन्य देशों की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मॉस्को, दुबई व बहरीन को निर्यात किए जाने वाले आम के ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत लखनऊ से 02 टन आम मॉस्को, 12 टन आम बहरीन और 01 टन आम दुबई निर्यात किया जा रहा है।

उन्होंने उत्कृष्ट आम उत्पादक बागवानों/कृषकों व आम निर्यातकों को सम्मानित किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 की स्मारिका का विमोचन किया। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 14 से 16 जुलाई, 2023 तक प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा है कि सरकार अन्नदाता किसानों के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराए तथा बीज से बाजार तक की दूरी को कम करने का प्रयास करे। प्रदेश सरकार ने विगत 06 वर्षां में फसलों के उत्पादन व कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में जो सफल प्रयास किए हैं, आज उसके परिणाम लोगों के सामने हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777