फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सेना दुनिया की अद्वितीय सेना है। भारतीय सेना ने सदैव अपनी ताकत, अनुशासन व तकनीकी क्षमता का लोहा न केवल दुश्मनों को मनवाया, बल्कि देश में सम-विषम परिस्थितियों में सकारात्मक भूमिका के साथ कार्य करते हुए सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन व सहयोग प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री आज यहां सूर्या खेल परिसर में सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारम्भ करने के पश्चात मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जगुआर और माइक्रो लाइट एयर शो, भारतीय वायु सेना ड्रिल प्रदर्शन, भारतीय नौसेना ब्रास बैण्ड प्रदर्शन, ट्राइसर्विस शस्त्र प्रदर्शन, युद्ध प्रदर्शन, घुड़सवारी प्रदर्शन, आर्मी डाॅग शो

तथा आधुनिकतम सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस फेस्टिवल के आयोजन के लिए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शानदार आयोजन में सशक्त व आत्मनिर्भर हो रहे भारतीय सशस्त्र बलों के प्रदर्शन से अत्यन्त गौरव की अनुभूति हो रही है। यह आयोजन हमारे सशस्त्र बलों की अद्वितीय ताकत, अनुशासन और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन है।

थल, जल तथा वायु सेनाओं के एकीकृत समन्वय से दुश्मन को आसानी से कैसे परास्त किया जा सकता है, यह आयोजन इसकी झांकी प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे समाज, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

सशस्त्र सैन्य समारोह के माध्यम से लोगों को सेना के सामथ्र्य तथा देश की सुरक्षा में हमारे सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

हम सभी ने इस समारोह में रक्षा शक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने वाले नयी पीढ़ी के उन्नत सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन देखा। पैराकमाण्डो की शौर्यपूर्ण कार्यवाही, सेना के

प्रशिक्षण प्राप्त श्वान दस्तों का अद्वितीय प्रदर्शन, घोड़ों की उत्कृष्ट ट्रेनिंग, आधुनिकतम काॅम्बैट ड्रोन और स्वार्म ड्रोन की ताकत हमारी सेना की पेशेवर दक्षता का प्रतीक है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu