उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चंदौली में लगभग 743 करोड़ रु0 लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम नये भारत का दर्शन कर रहे हैं। दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। भारत में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। यह भारत अपनी संस्कृति का संवर्धन भी कर रहा है, साथ ही, आर्थिक समृद्धि के नये प्रतिमान भी स्थापित कर रहा है।

भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसमे किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब सरकार की विकास के प्रति रुचि होती है, तो वह बोलती नहीं, बल्कि करके दिखाती है।

मुख्यमंत्री आज जनपद चंदौली में लगभग 743 करोड़ रुपये लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इन परियोजनाओं में 174.80 करोड़ रुपये लागत की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 567.74 करोड़ रुपये लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा स्वीकृति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चंदौली आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है। बाबा कीनाराम यहां के एक अध्यात्म पुंज थे। उन्होंने अपनी साधना और सिद्धि से लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने समाज के हर तबके को बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की प्रेरणा दी। जनपद चंदौली पर प्रकृति और परमात्मा की अपार कृपा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777