फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत साढ़े 6 वर्षों में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर हुई हैं।

प्रदेश में एक ओर चिकित्सा, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है, वहीं परम्परागत चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रयास प्रारम्भ किए गए उसके परिणाम सबके सामने हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में ‘मिशन रोजगार’ के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित 278 सहायक आचार्य, 2,142 स्टाफ नर्स एवं 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने नवचयनित 05 चिकित्सा शिक्षकों, 07 स्टाफ नर्सों एवं 05 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी ने 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति के पास कितनी भी धन सम्पदा क्यों न हो यदि उसका स्वास्थ्य उत्तम नहीं है, तो इसका कोई मूल्य नहीं है। हमारी परम्परा भी कहती है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’ अर्थात् धर्म के जितने भी साधन हैं, वह सभी स्वस्थ शरीर से ही सम्भव होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एलोपैथी और आयुष से जुड़े हुए लगभग ढाई हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जा रहा है। यह प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की उत्तरोत्तर प्रगति और सुदृढ़ीकरण की दिशा में शुभ संकेत है।

वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। विगत साढ़े 6 वर्षों में किए गए प्रयास का परिणाम है कि आज लोग उत्तर प्रदेश का नाम गर्व से लेते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess