राज्य

सिलेबस में फिर शामिल किए गए NCERT द्वारा हटाए गए चैप्टर्स

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों के साथ ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के लिए एडीशनल किताबें जारी की हैं। इसमें वह चैप्टर्स भी शामिल हैं जो कथित रूप से एनसीईआरटी की किताबों में हटाए गए है। सीएम विजयन ने कहा है कि चैप्टर्स हटाना महात्मा गांधी के हत्या में शामिल लोगों और संगठनों की छवि को वाइटवॉश करने की कोशिश है।

विजयन ने कहा कि एनसीईआरटी ने रेशनलाइजेशन के नाम पर 2023-24 की किताबों में कई बड़े बदलाव किए हैं. कुछ चैप्टर्स को बुक्स से पूरी तरह से हटा दिया गया है. राज्य ने इस मुद्दे को बहुत ही सीरियस तरीके से लिया है. सीएम विजयन ने कहा कि उनके मुताबिक जिन चैप्टर्स को बच्चों को जरूरी तौर पर पढ़ाया जाना चाहिए उन्हें इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र की किताबों में एडिशनल तौर पर जोड़ा गया है।

NCERT ले रहा एकतरफा फैसले
राज्य सरकार ने एनसीईआरटी के चैप्टर्स हटाए जाने को बहुत गंभीरता से लिया है ऐसे में सीएम विजयन ने कहा कि पाठ्यक्रम के संशोधन के नाम पर एनसीईआरटी एकतरफा फैसला ले रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली प्राथमिक शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है. विजयन ने कहा कि पूरे देश को एक एजुकेशन पॉलिसी की आवश्यकता है. जो संवैधानिक मूल्यों, समाजवादी विचारों, लैंगिक न्याय और वैज्ञानिक स्वभाव जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करे।

IMP चैप्टर्स भी हटाए
सीएम ने कहा कि एनसीईआरटी ने इन मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय उन चैप्टर्स को हटा दिया जिनमें वैज्ञानिक स्वाभाव और संवैधानिक मूल्यों के बारे में सिखाया जाता है. इस सिलेबस में से एक चैप्टर महात्मा गांधी की हत्या का भी हटाया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777