जन संसद

CBI के समक्ष होटल घोटाले में पेश हुए लालू यादव

नई दिल्ली। राजद नेता एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपे जाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए CBI मुख्यालय पहुंचे। पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भी थीं, लेकिन उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। CBI के सूत्रों ने बताया कि लालू को जांच अधिकारी के पास ले जाया गया, जबकि मीसा से लॉबी में इंतजार करने को कहा गया।

लालू के बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को CBI के समक्ष शुक्रवार को पेश होना है। CBI ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में दोनों से पांच और छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। ये तारीख तब दी गई थीं जब दोनों नेताओं ने जांच एजेंसी की ओर से पहले दी गयी तारीखों-चार और पांच अक्तूबर को पेश होने में असमर्थता जतायी थी।

आरोप है कि लालू ने 2006 में रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों- बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में रिश्वत ली। सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777