फ्लैश न्यूज

नैनीताल में निगलात के पास खाई में गिरी कार, यूपी के तीन पर्यटकों की मौत, दो घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलात के पास हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, तीन व्यक्तियों की दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें खाई से निकाला जा रहा है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777