मनोरंजन

बॉलीवुड की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस मालामाल

आज से लगभग एक महीने पहले कई बड़े फिल्ममेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाई अपनी फ्लॉप फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की एक ‘हां’ का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ‘गदर 2’, ‘OMG 2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद ‘पिक्चर’ पूरी तरह से बदल गई है।

इन तीनों फिल्मों के साथ साथ रजनीकांत की जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 11 से 13 अगस्त के दौरान यानी सिर्फ तीन दिनों में 390 करोड़ से भी ज्यादा बिजनेस किया. थिएटर की रौनक फिर से लौटने के बाद अब ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या लोगों के थिएटर जाने से ओटीटी पर खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल किसी भी फिल्म की थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच 8 हफ्ते का समय तय किया गया था, लेकिन आज भी कपिल शर्मा की ज्विगाटो जैसी कई फिल्मों को ओटीटी पर रीलीज होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

इन फिल्मों को रिलीज हुए 5 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है, पर बॉक्स ऑफिस का नया रूप देखकर लग रहा है कि अब इंतजार करने की बारी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की है।

क्या ओटीटी को होगा नुकसान?
मशहूर ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो से हिंदी डिजिटल को बताया कि बेशक, थिएटर की बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने का सभी को इंतजार होता है।

लेकिन इन फिल्मों की ओटीटी रिलीज देरी से होने से लोगों को खास फर्क नहीं पड़ेगा. इन फिल्मों के अलावा प्राइम वीडियो जैसे इंटरनेशनल ओटीटी प्लेटफार्म पर कई तरह का नेशनल, इंटरनेशनल और ओरिजिनल कंटेंट मौजूद है, जिसका अपना खास फैनबेस है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777