पंजाबफ्लैश न्यूज

लोगों को बड़ी राहत, CM ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म करने का किया एलान

पंजाब राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की जमीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए कोई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की शर्त खत्म करने का फैसला किया है।

इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फैसला बड़े जनहित में लिया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जांच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी सांझा किए जाएंगे। मान ने कहा कि यह फैसला आम लोगों सलाह के बाद लिया गया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एनओसी की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है जिससे आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777