मनोरंजन
‘NEET-UG’ मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पटना से दो लोग किए गए गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा’ (नीट)-स्नातक’ का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पहली बार गिरफ्तारियां की हैं और पटना से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मनीष कुमार और आशुतोष कुमार ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सुरक्षित परिसर कथित तौर पर मुहैया कराए जहां उन्हें लीक हुए प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिकाएं दी गयीं। सीबीआई ने नीट परीक्षा पत्र लीक मामले में छह प्राथमिकियां दर्ज की हैं।




