उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में इंटरनेशनल स्टेडियम का भूमि पूजन, सीएम योगी ने किया शिलान्यास, पूर्वांचल के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। औपचारिक शिलान्यास के बाद सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किश्त 63.39 करोड़ रुपये से काम आगे बढ़ रहा है।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस स्टेडियम के शिलान्यास से गोरखपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के बाद यूपी का चौथा अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसके अलावा यह पूर्वांचल के युवा खिलाड़ियों के लिए एक मंच होगा जहाँ वह अपनी प्रतिभा को और अचे से निखार पायेगें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777