पंजाब

आप के राज्य निकाय पदाधिकारियों के साथ भगवंत मान ने रणनीति पर चर्चा की

प्रिंसिपल बुद्ध राम कार्यकारी अध्यक्ष बने

आम आदमी पार्टी (आप ) में हाल ही में नियुक्त राज्य निकाय पदाधिकारियों को सोमवार को शपथ दिलाई गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई टीम आम आदमी पार्टी को पंजाब में संगठनात्मक तौर पर मजबूती प्रदान करेगी और AAP सरकार की नीतियों को पंजाब के जन-जन तक पहुंचाएगी।

इन लोगों की सौंपी जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान ने मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष, जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश महासचिव, दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस को प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई,

जबकि अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बराड़ और तरुणप्रीत सिंह को बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष शपथ दिलाई।

पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रोग्राम के पूर्ण होने पर सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।

इस दौरान प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में भगवंत मान के अलावा आप पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777