फ्लैश न्यूजभारत

BDO पर शिकायतकर्ता को जेल भेजवाने की धमकी का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत… छुट्टा जानवरों से जुड़ा देखें क्या है पूरा मामला

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बीकापुर तहसील सभागार में लोगों की शिकायतें सुनी। अफसरों से कहा कि वे गंभीरता व संवेदनशीलता से जनता की शिकायतों को सुनें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिले की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सोहावल में छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की शिकायत को लेकर बीडीओ से शिकायतकर्ता को जेल भेजने की धमकी का आरोप रहा।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सबसे अधिक शिकायत भूमि और राजस्व के मामलों से संबंधित आई। बैती कला की रामवती पत्नी काली प्रसाद ने गांव में सरकारी भूमि बंजर पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण की शिकायत की। हल्का लेखपाल से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने की बात कही। बैदौली के देवी शंकर पांडेय की शिकायत थी कि पड़ोसी नंदरौली गांव में स्थित उनकी भूमि पर मेड काटकर बगल के खातेदारो ने अवैध कब्जा कर लिया।

डीएम ने तहसीलदार को जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैतीकला की कुसुम सिंह की शिकायत थी कि उनकी भूमि के संबंध में का वाद जिला राजस्व अधिकारी के यहां विचाराधीन है। दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी है। फिर भी गांव के विपक्षी दबंगई से उनकी भूमि पर मिट्टी की पटाई का प्रयास कर रहे हैं।

डीएम जांच करके शिकायत के निस्तारण का आदेश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर परेई की लक्ष्मी देवी पत्नी राज राजकुमार ने आवेदन के बाद भी वृद्धा पेंशन न आने की शिकायत की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को जांच करके पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. सुशील कुमार बानियान, एसडीएम श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ पीयूष पाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में 141 शिकायतें आई। 12 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित लगभग 100 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से पांच का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण का निर्देश दिया। आवारा पशुओं का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। अर्थर गांव के रामसुरेश सिंह ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर शिकायती पत्र देने पर बीडीओ अनुपम वर्मा और शिकायतकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

शिकायतकर्ता को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद राम सुरेश सिंह ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। सदर तहसील में एसडीएम आरपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें आई। नौ का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस में तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777