पंजाब

बठिंडा कत्ल कांड : पंजाब पुलिस द्वारा रिकार्ड समय में 72 घंटों के अंदर शूटर काबू , एक शूटर की टांग में लगी गोली ; 2 पिस्तौलें बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने बुधवार को बठिंडा के बलटाना में होटल ग्रैंड विस्टा में एक संक्षिप्त मुकाबले के बाद, बठिंडा के कुलचों की दुकान के मालिक के कत्ल केस सम्बन्धी मुख्य शूटर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

रोपड़ रेंज के इंस्पेक्टर जनरल गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जो एस. एस. पी. एस. ए. एस. नगर, डाः सन्दीप गर्ग के साथ एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि गोली मारने वाले की पहचान भीखी, मानसा के रहने वाले लवजीत सिंह के तौर पर हुयी है,

जबकि उसके दो साथियों की पहचान परमजीत सिंह और कमलजीत सिंह दोनों निवासी मानसा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से .30 बोर के दो पिस्तौलों समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को एक कुलचा दुकान के मालिक हरजिन्दर सिंह उर्फ मेला को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय गोलियाँ मार कर कत्ल कर दिया जब वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इस सम्बन्धी थाना कोतवाली बठिंडा में आइपीसी की धारा 302 और 120 बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 184 तारीख़ 28/ 10/ 23 को पहले ही केस दर्ज किया गया था।

आईजीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि बलटाना के एक होटल में छिपे हुए बठिंडा कत्ल कांड के साथ सम्बन्धित दोषियों के बारे पुख़ता सूचना के बाद, स्टेट स्पैशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली की पुलिस टीमों और ज़िला एस. ए. एस. नगर पुलिस ने बलटाना के एक होटल ग्रैंड विस्टा में दोषियों का सुराग ढूढंने में कामयाबी हासिल की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777