पंजाब

बलवंत सिंह राजोआना ने पटियाला जेल में शुरू की भूख हड़ताल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जेल स्टाफ ने नाश्ता व चाय दिया।

मगर राजोआना ने लेने से इंकार कर दिया। हालांकि जेल अधिकारियों के अनुसार उन्होंने राजोआना से नाश्ता करने की अपील की लेकिन वह भूख हड़ताल न तोड़ने पर अड़े हैं।

दरअसल, बलवंत सिंह राजोआना ने एसजीपीसी से राष्ट्रपति के पास दायर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग वाली याचिका वापस लेने को कहा था। याचिका वापस न लेने पर राजोआना ने हड़ताल शुरू की।

दोपहर करीब 12 बजे रोजाआना की बहन कमलदीप कौर उनसे मुलाकात करने जेल भी पहुंची। कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआना की भूख हड़ताल एसजीपीसी की ओर से दाखिल याचिका को वापस लेने तक जारी रहेगी।

कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को खुद इस मामले की अगुवाई करने की अपील की है। कमलदीप कौर ने सभी सिख नेताओं व जत्थेबंदियों से अपील की है

कि इस मसले पर एकजुट होकर जल्द से जल्द राजोआना के हक में फैसला लें। उन्होंने माना कि फांसी की सजा माफी की दया याचिका पर फैसला न होने से राजोआना नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777