जन संसदजनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

बालमंच के सदस्यों का यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया में चयन

21.09.2020 को कानपुर में हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश के त्रैवार्षिक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से निर्विरोध सम्पन्न हुए। बहुत ही हर्ष और खुशी का विषय है कि लखनऊ शहर के कल्ट द कल्चरल सोसाइटी और बालमंच परिवार के तीन सदस्यों को इस चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया। सीटीसीएस/बालमंच के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी व स्वैच्छिक रक्तदानी आलोक अग्रवाल को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश का संगठन सचिव, सीटीसीएस/बालमंच की उपाध्यक्ष सुनीता यादव को यूथ हॉस्टल्स उ.प्र. के कल्चरल कमेटी का प्रमुख एवं सीटीसीएस/बालमंच के सोशल मीडिया/टेक्निकल सपोर्ट प्रभारी संदीप उपाध्याय को यूथ हॉस्टल्स के नेशनल कौंसिल मेम्बर के पद पर इस वर्ष से अगले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इनके मनोनयन पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फ़ोन से बधाई का सिलसिला देर रात तक जारी रखा। बधाई देने वालों में फाउंडर/अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अर्चना पाल, मीडिया प्रभारी अंजली पांडे व निधि श्रीवास्तव, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर संजय जैन, अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन के हेड व सोशल एक्टिविस्ट बृजेन्द्र बहादुर मौर्या, रिदम डांस फैक्ट्री के सागर शान सहित रूपा सिंह, वर्षा शुक्ला, रीता गुप्ता सहित अन्य सदस्य व बच्चे भी रहे।

गौरतलब है की सीटीसीएस फैमिली एनजीओ द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य एवं सीटीसीएस का ही एक अंग बालमंच बच्चो की प्रतिभा निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है

सम्पर्क
आलोक अग्रवाल
9838568086

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777